Wednesday 11 January 2017

इन 5 कामो से रुष्ट होते है बृहस्पति देव


आकांशा शर्मा : सप्ताह का हर दिन महत्वपूर्ण  होता है। लेकिन गुरुवार का विशेष महत्व है। घर के बड़े बुजुर्ग कुछ काम गुरुवार के दिन नहीं करने की सलाह देते हैं। यह अंधविश्वास भी हो सकता है लेकिन पीढ़ी दर पीढ़ी इन बातो को अहंता कम होती दिख रही है। इन सभी तर्कों को मानना न मानना आप पर निर्भर करता है

बाल धोना : गुरुवार के दिन महिलाओं को बाल धोने का परहेज़ करना चाहिए। महिलाओं की जन्मकुंडली में बृहस्पति पति का कारक होता है। साथ ही बृहस्पति ही संतान का कारक होता है। इस प्रकार अकेला बृहस्पति ग्रह संतान और पति दोनों के जीवन को प्रभावित करता है। बृहस्पतिवार को सिर धोने से बृहस्पति कमजोर होता है जिससे बृहस्पति के शुभ प्रभाव में कमी होती है।



बाल कटाना : इस दिन बाल भी नहीं कटवाना चाहिए। बाल कटवाने का गलत असर घर के सभी सदस्यों के जीवन पर पड़ता है। उनकी उन्नति बाधित होती है।


पोंछा लगाना : बृहस्पति का प्रभाव शरीर पर रहता है। उसी प्रकार से घर पर भी बृहस्पति का प्रभाव उतना ही गहरा होता है। वास्तु अनुसार घर में ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) का स्वामी गुरु होता है। ईशान (उत्तर-पूर्व) कोण का संबंध परिवार के नन्हे सदस्यों यानी बच्चों से होता है। ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) धर्म और शिक्षा की दिशा है। पोछा लगाने से घर का ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) कमजोर होता है। घर के सभी सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि के शुभ प्रभाव में कमी आती है।


नाखून काटना : नाखून गुरुवार को काटना धन हानि का संकेत हैं। इससे घर के मुखिया की तरक्की कम होती है व घर में पीड़ा आती है।


शेविंग करना : जन्मकुंडली में दूसरा और ग्यारहवां भाव धन का स्थान होता हैं। गुरु ग्रह इन दोनों ही स्थानों का कारक ग्रह होता है। गुरुवार के दिन पुरुषो को शेविंग करना भी इसीलिए निषेध है क्योंकि शरीर के बालों को साफ करना गुरुवार के दिन उचित नहीं माना जाता है।

No comments:

Post a Comment