Monday 2 January 2017

लड़की की उम्र का कम होना क्यों है ज़रूरी शादी के लिए


आकांशा शर्मा : भारत  देश में अक्सर शादी के लिए लड़के और लड़कियों के बीच उम्र का फासला रखा जाता है। लोग कोशिश करते हैं कि लड़की की उम्र लड़के से कम हो।
आखिर क्यों रखा जाता है उम्र में ये अंतर-
-शादी के लिए उम्र को लेकर एक बॉयोलॉजिकल तर्क है कि पुरुषों में ढलती उम्र के लक्षण महिलाओं की तुलना में देर से नजर आते हैं, जबकि महिलाएं जल्दी उम्रदराज नजर आने लगती हैं,ऐसे में उनकी उम्र कम होना ठीक है।

- लड़कियां अक्सर भावुक होती हैं और क्योंकि लड़के की उम्र लड़की से ज्यादा होने पर वो उसे भावनात्मक सहारा दे सकता है।
- दोनों की उम्र समान होने पर लड़ाई- झगड़े अधिक हो सकते हैं। उम्र का अंतर होने पर रिस्पेक्ट बनी रहती है और झगड़े कम होते हैं।

- उम्र के साथ व्‍यक्ति की सोच विकसित होने लगती है, वह चीजों को अच्‍छे से समझता है और किसी चीज में संतुलन सही तरीके से बना सकता है। क्‍योंकि एज-गैप होने से रिलेशनशिप का संतुलन

बना रहता है।

- शादी के लिए अक्सर नौकरी पेशे वाले लड़के ढूढे जाते हैं, जाहिर है अगर लड़का नौकरी कर रहा है तो उसकी उम्र ठीकठाक होगी।

No comments:

Post a Comment